मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में चला वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस ने की वाहनों की जांच
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र ग्राम जारी के पास मोहम्मदगंज से हैदरनगर जाने वाला मुख्य सड़क पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एंटीक्राइम चेकिंग अभियान तथा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई।