टीकमगढ़: राजेंद्र पार्क में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत बैठक का हुआ आयोजन, कलेक्टर रहे मौजूद
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में स्वच्छता सर्वेक्षण की थीम स्वच्छता की बात अपनों के साथ के तहत टीकमगढ़ शहर के राजेंद्र पार्क में शहर के व्यापारियों जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में शहर को स्वच्छ रखने के संबंध में चर्चा की गई तथा सभी के सुझाव भी लिए गए।