करछना: मुंगारी गांव स्थित एक ग्रामीण के घर में अराजक तत्वों ने लगाई आग, गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान जलकर हुआ राख
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव स्थित मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे के बगल फूलचंद जैसल के घर में सोमवार दोपहर अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। घर की ऊपरी सतह पर आग की लपटों को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना होने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान समेट अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।