करछना: बकरीद त्योहार को लेकर औद्योगिक थाना परिसर में एसडीएम करछना की अगुवाई में फीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
रविवार को औद्योगिक थाना परिसर में उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा की अगवाई में बकरीद त्यौहार को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने के लिए अपील किया गया। थाना प्रभारी ने कहा अगर किसी के द्वारा किसी प्रकार की भ्रामकता फैलाई जाती है तो उसकी जानकारी दे।