भादरा: जैव उर्वरक, कार्बनिक खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्व के अवैध भंडारण का भंडाफोड़
भादरा के नोहर बाईपास स्थित तीन गोदामों में कृषि विभाग ने पुलिस के सहयोग से छापा मारकर जैव उर्वरक, कार्बनिक खाद, सूक्ष्म पोषक तत्व, पैकिंग सामग्री और संदिग्ध पाउडर का बड़ा अवैध भंडारण पकड़ा। कृषि अधिकारी राकेश मुहाल ने बताया कि गणना के बाद सैंपलिंग व एफआईआर की कार्रवाई होगी। विधायक संजीव बेनीवाल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।