कोंडागांव: उड़ीसा चुनाव सह प्रभारी लता उसेंडी चुनाव के बाद पहुंची कोंडागांव, साप्ताहिक बाजार पहुंचकर लोगों का जाना हाल-चाल
कोंडागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी को उड़ीसा चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। उड़ीसा में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के बाद लता उसेंडी 2 जून को अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव वापस पहुंच चुकी है। कोंडागांव पहुंचने के बाद आम लोगों का हाल-चाल जानने के लिए कोंडागांव बाजार पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों का हाल चाल जाना है।