कोंडागांव: नौतपा के आखिरी दिन कोंडागांव जिले में भीषण गर्मी के बीच हुई मूसलाधार बारिश, लोगो को मिली गर्मी से राहत
पूरा देश इस समय भीषण गर्मी के चपेट में है। वहीं हिट वेव के चपेट में आने और लू लगने से राज्य के कई जिलों से लोगो और पशु पक्षियों की मौत होने की बुरी खबर सामने आ रही है। वहीं 25 मई से शुरू हुई नौतपा के आखिरी दिन 2 जून को भीषण गर्मी के बीच कोंडागांव में झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय में अचानक हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।