टेहरोली: बंगरा में राज्य महिला आयोग प्रमुख अनुपमा सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
शिकायतकर्ता दामोदर श्रीवास द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बंगरा में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कथित अनियमितताओं की शिकायत किए जाने के बाद राज्य महिला आयोग की प्रमुख अनुपमा सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों पर जवाब-तलब किया।