बीकानेर नगर निकाय चुनाव-2026
वार्ड 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने दाखिल किया नामांकन
पार्टी और संगठन का जताया आभार, बोले—मुकाबला कितना भी कड़ा हो, जनता और संगठन का साथ मेरे साथ
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 73 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक पारीक ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद पारीक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे संगठन के आभारी हैं और पूरी निष्ठा के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।
दीपक पारीक ने कहा, “मुकाबला भले ही कितना ही कड़ा क्यों न हो, पार्टी संगठन और वार्ड की जनता का साथ मेरे साथ है। जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत निश्चित रूप से हमारी ताकत बनेगी।”
उन्होंने वार्ड के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और सक्रियता से कार्य किया जाएगा।
नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुंचे ! ताज़ा अपडेट के लिए JBN NEWS BIKANER को Follow करना न भूलें। 👍
#jbnnewsbikaner #nagariyachunaw2026 #bikaner #bikanernews