चंडी: धरमपुर गांव के रॉयल गार्डन के उद्घाटन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- बिहार में कानून का राज है
Chandi, Nalanda | May 18, 2025 चंडी प्रखंड के धरमपुर गांव में रॉयल गार्डन के उद्घाटन पर रविवार की शाम साढ़े छह बजे ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रशांत कुमार के वयान पर करारा जबाव दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव हरनौत के कल्याण बीघा क्षेत्र में नो-एंट्री लगाए जाने को लेकर जन सुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला था।