किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए फार्म रजिस्ट्री आईडी पंजीकरण हेतु पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है.इसी क्रम में दाउदनगर प्रखंड के पंचायतों में बुधवार को 7:00 बजे से पंचायतों में शिविर लगाया गया।बीडीओ मो जफर इमाम सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण किया। बताया गया कि बुधवार को 265 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी पंजीकरण किया गया।