प्रशासन बेबस, बेटियां अड़ीं! 150 छात्राएं पैदल ही कलेक्टर दफ्तर की ओर रवाना, तहसीलदार की समझाइश भी फेल
जयसिंहनगर | खबर विशेष
जयसिंहनगर कन्या विद्यालय की छात्राओं ने आज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है। लगभग 150 छात्राएं अपनी मांगों को लेकर स्कूल परिसर से निकलकर सीधे शहडोल कलेक्टर कार्यालय की ओर पैदल ही मार्च कर रही हैं।
छात्राओं के इस अचानक उठाए गए कदम से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
🚨 रास्ते में रोका, लेकिन नहीं मानी बेटियां
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और छात्राओं को रास्ते में रोककर समझाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, छात्राओं का गुस्सा और आक्रोश इस कदर था कि उन्होंने तहसीलदार की समझाइश को दरकिनार कर दिया और 'कलेक्टर से ही सीधे बात करेंगे' के इरादे पर अडिग रहीं।
"हम अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो हमें यह रास्ता चुनना पड़ा।"
— प्रदर्शनकारी छात्राएं