घोड़ाडोंगरी: सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में तीन दिवसीय पालक-शिक्षक संघ बैठक आयोजित, विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी
सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में तीन दिवसीय पालक-शिक्षक संघ बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल हो रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यवहार, ध्यान, समझ, स्कूल में संचालित गतिविधियों और शैक्षणिक विकास को लेकर पालकों एवं शिक्षकों के बीच विस्तार से चर्चा की गई।