बदायूं: कालीपुर और पनौड़ी गांव के बीच ईको कार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, युवक हुआ घायल
Budaun, Budaun | Dec 15, 2024 बदायूं के कालीपुर और पनौड़ी गांव के बीच पैदल जा रहे 35 वर्षीय मुनेंद्र पुत्र बहोरन लाल निवासी बसेई गांव थाना बिसौली को ईको कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुनेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।