बदायूं: मझिया गांव के समीप दूध के टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार घायल हुआ
Budaun, Budaun | Dec 14, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मझिया गांव के समीप दूध के टैंकर ने बाइक सवार अश्वनी कुमार पुत्र प्रमोद निवासी गुलड़िया गांव थाना मूसाझाग को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।