चौरी चौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार निवासी भूपत ने तहरीर देकर बताया कि मैं अपनी लड़की प्रियंका की शादी एक वर्ष पूर्व आकाश उर्फ भोला पुत्र राजेश प्रसाद निवासी पीपर पाती थाना बांसगांव के साथ की थी मैंने अपने हैसियत के अनुसार एक दो पहिया वाहन बीस हजार रुपए नगदी तथा अपनी लड़की के लिए जेवर तथा अन्य घरेलू सामान देकर से शादी किया था ।