हसनपुर: सीमेंट की कालाबाजारी पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा, पुलिस से हुई नोकझोंक
हसनपुर कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय किसान यूनियन के युवा नेता दिग्विजय भाटी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। मामला क्षेत्र के करनखाल गांव में निर्माणाधीन पुल में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। दिग्विजय भाटी का आरोप है कि पुल निर्माण में ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से जमकर धांधली हो रही है।