दादरी: सेक्टर-63 में नोएडा प्राधिकरण ने 'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम का किया आयोजन, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर- 63 में गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण ने 'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने सेक्टर वासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु मौके से ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।