दादरी: गौतम बुद्ध नगर के एसीपी अरविंद कुमार ने दनकौर थाना क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश
गौतमबुद्ध नगर के एसीपी अरविंद कुमार ने देर रात दनकौर थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसीपी अरविंद कुमार के साथ अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसीपी अरविंद कुमार ने दनकौर थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।