दादरी: सेक्टर-62 में युवक ने युवती के साथ बीच सड़क पर की जमकर अभद्रता, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-62 में गुरुवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब एक युवक ने बीच सड़क पर युवती के साथ जमकर अभद्रता की। वहीं युवती के शोर मचाने पर मौके पर एकत्र हुई भीड़ को देखकर युवक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़िता ने थाने पर आकर लिखित शिकायतें नहीं दी है, यदि लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।