दादरी: सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी के बेसमेंट में अवैध मदर डेयरी चलाने के मामले में सोसाइटी के लोगों ने की कार्रवाई की मांग
नोएडा के सेक्टर-74 में स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसायटी के बेसमेंट में सोसाइटी में रहने वाले एक दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मदर डेयरी का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार को सोसायटी वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सोसायटी वासियों ने ए ओ ए समिति के पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।