झांसी: प्रेमनगर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Nov 3, 2026 प्रेमनगर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया दरअसल झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की यामाहा मोटरसाइकिल भी बरामद की। टोरिया मोहल्ला, हंसारी निवासी जितेंद्र कुमार की मोटरसाइकिल 30 अक्टूबर को घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर उसे ले गया।