सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल सड़क जाम
जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ घोघहरा पोखर के समीप शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पोखर से मिट्टी लेकर जा रहा था ट्रैक्टर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर पोखर से मिट्टी लादकर जा रहा था। इसी दौरान घोघहरा पोखर के पास ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मृतक की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। वह सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव का रहने वाला था और उसके पिता का नाम भगलू साह है। रवि की मौत के बाद से ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी
परिजनों का आरोप अवैध खनना कर मिट्टी लेकर अधिवक्ता के भतीजे गाड़ी से हुई घटना
#SAROJRAJA #SACHTALKS #TODAYNEWS #SITAMARHI #BREAKINGNEWS #MUSIC #NBA #CMNITISHKUMAR #PATNA #NIKKIYADAV #viralreels #viralpost #vlog #viralreelschallenge
Dumra, Sitamarhi | Jul 8, 2026