बैतूल नगर: सादगी बनी मिसाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के पुत्र का विवाह उदयपुर में संपन्न,
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के पुत्र का विवाह 3 जुलाई को राजस्थान के उदयपुर में सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विवाह समारोह की सबसे खास बात यह रही कि इसमें दोनों परिवारों की ओर से केवल लगभग 50 लोगों ने ही सहभागिता की। समारोह को बेहद सरल और पारिवारिक स्वरूप में आयोजित किया गया।