पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा गोलंबर के पास से 442 पुड़िया गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाने की पुलिस को गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा गोलंबर के पास से पुलिस ने 442 पुड़िया गांजा बरामद करते हुए गांजा बेचने में संलिप्त दो अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर सचिवालय एसडीपीओ सुशील कुमार ने पूरी जानकारी दी है।