पटना ग्रामीण: भाजपा मीडिया सेंटर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरोप पत्र किया जारी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भाजपा मीडिया सेंटर में आरोप पत्र जारी किया। मौके पर उन्होंने कहा कि एक समय में जो U.P.A हुआ करता था वह अब I.N.D.I.A बनकर नकली राष्ट्रवाद का दिखावा कर रहा है। इस दौरान उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं को कहा कि यह लोग राष्ट्र को बनाने वाले नहीं बल्कि राष्ट्र को तोड़ने वाले लोग हैं।