तिल्दा: नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में 17 एजेंडों पर चर्चा, भाजपा की महिला पार्षद संविधान की किताब लेकर पहुंची
Tilda, Raipur | Jul 8, 2026 नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में आज दोपहर 3बजे से सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई जिसमें 17 एजेंडे रखे गए थे जहां सर्वसम्मति से 16 एजेंडे पारित किए गए वहीं एक पर व्यापक चर्चा हुई बैठक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक में सभी पार्षद उपस्थित हुए वहीं भाजपा पार्षद रानी सौरभ जैन संविधान की किताब लेकर पहुंची