चांदवा: चंदवा में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न होने पर प्रशासन और पुलिस के प्रति जताया आभार
शारदीय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर के पुजारियों, प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रखंड की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों ने जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस के प्रति आभार जताया है।