कासगंज: कासगंज में भाजपा जिला कार्यालय पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
कासगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषय को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी पूनम बजाज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंचासीन रहे विधायक देवेंद्र राजपूत,विधायक हरिओम वर्मा, राजवीर भल्ला, महेंद्र बघेल, मौजूद रहें।