भीलवाड़ा: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अवैध कट और स्पीड ब्रेकर हटाने, ब्लैक स्पॉट सुधार पर चर्चा
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्य सचिव एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री खेमचंद मीणा द्वारा पिछली बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।