बक्सर: बक्सर के रामरेखा घाट पर माँ गंगा आरती का आयोजन, डीएम भी हुए शामिल
Buxar, Buxar | Jun 6, 2025 गुरूवार की रात बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस आरती में डीएम डाॅ विद्यानंद सिंह के साथ-साथ जिले के तमाम गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। श्रद्धा और भक्ति के साथ मां गंगा की आरती की गई।बता दे की मां गंगा आरती में जिला प्रशासन का भी सहयोग रहा। प्रशासनिक तैयारियां भी चाक-चौबंद रहीं