गोरखपुर: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, चेकिंग में 1.3 किलो गांजे के साथ आरोपी को दबोचा गया
गोरखपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो 335 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रह