डुमरा: सीतामढ़ी: एसपी ने मध्य रात्रि में किया औचक निरीक्षण, डायल-112 और गश्ती व्यवस्था की परखी सतर्कता
सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मध्य रात्रि के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर, मेहसौल, भासर पिकेट, पुनौरा एवं डुमरा थाना क्षेत्रों में डायल-112 एवं गश्ती वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया।