नदबई: रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, परामर्शदात्री समिति ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
नदबई रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति के सदस्य दीपक कटारा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नदबई स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस और साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस के ठहराव सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।