सुपौल: सदर थाना पुलिस ने वार्ड 28 में मारा छापा, एक ही नंबर की दो गाड़ियां बरामद, आरोपी फरार
Supaul, Supaul | Jun 22, 2025 सुपौल जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद वार्ड नंबर 28 में एक ही नंबर के दो वाहन चलाए जाने की गुप्त सूचना पर सदर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि 11:30 बजे नगर परिषद वार्ड नंबर 28 स्थित विकास कुमार के घर पर छापा मारा जहां से सदर थाने की पुलिस ने दो मोटरसाइकिल को जप्त किया है। दोनों मोटरसाइकिल पर एक ही नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा था।