सुपौल: तुला पट्टी में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया
Supaul, Supaul | Jun 22, 2025 सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलापट्टी गांव में रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक विकास कुमार खेत में कुदाल चला रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के