बंजरिया: अजगरी पकड़िया चौक से अजगरी बजरंग स्थान जाने वाली सड़क टूटकर जर्जर, राहगीर गिरकर हो रहे चोटिल
अजगरी पकड़िया चौक से बजरंग स्थान जाने वाली सड़क टूट कर हुई जर्जर,राहगीर गिरकर हो रहे चोटिल। मुखियापति दीपक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है। जिससे बाइक व साइकल सवार गिर कर घायल हो रहे है। उनका प्राथमिकी उपचार कराया गया है। मुखियापति ने ग्रामीण कार्य विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है,ताकि आवागमन चालू रह सके।