दतिया: लरायटा में महिला का अश्लील वीडियो वायरल, बच्चों को जान से मारने की धमकी; चिरुला थाने में 2 लोगों पर केस दर्ज
Datia, Datia | May 12, 2026 दतिया जिले के चिरुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लरायटा में एक महिला के साथ साइबर उत्पीड़न और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपी दीपक अहिरवार ने एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपी ने उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी “sarmaperenka” पर वायरल कर दिया।