सुनेल: सुनेल में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत, समाजसेवियों ने बढ़ाया हौसला
सुनेल कस्बे में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे समाजसेवियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।