जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, हिड़मा जैसे नक्सली के पक्ष में कांग्रेस का खड़ा होना दुर्भाग्यजनक
ख़ूँख़ार नक्सली हिडमा की मौत पर विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए हिडमा के समर्थको के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है, दिग्विजय सिंह जैसे लोग सेना पर प्रश्न उठाते है, इस तरह से समाज के विरोधी लोगों के पक्ष में नजर आते हैं, यह दुर्भाग्य जनक है, जिन्होंने निहत्थे लोगों की जान ली, उसके पक्ष में खड़े होने वाले लोगों को सोचना चाहिए।