जगदलपुर: ग्राम रोजगार सहायक संघ बस्तर ने अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली, किया प्रदर्शन
बस्तर जिले के ग्राम रोजगार सहायक संघ ने पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता के साथ अधिकतम 30 अंको की अनुभव प्रदान करने तथा यदि भर्ती प्रक्रिया संविदा आधार पर हई है तो संविदा भर्ती के आदेश जारी करने की मांग को लेकर एकदिवसीय प्रदर्शन किया और रैली निकाल जिला कार्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।