जगदलपुर: जगदलपुर में 'आपकी पूंजी आपका अधिकार' अभियान के तहत 3 करोड़ 40 लाख की दावा न की गई राशि का निपटान
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार शुक्रवार 21 नवम्बर को जगदलपुर में नागरिकों की दावा न की गई वित्तीय संपत्तियों को उन तक पहुँचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, जगदलपुर के तत्वावधान में डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक शिविर आयोजित