जगदलपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपनी नई टीम के साथ माता दन्तेश्वरी मंदिर में दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले की नवीन जिला पदाधिकारियों की टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज शुक्रवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की।