प्रतापपुर: छिरमहुआ स्कूल मैदान में धान खरीदी से 600 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, पानी और सुरक्षा का संकट
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं मिडिल स्कूल छिरमहुआ के संयुक्त परिसर में धान खरीदी केंद्र संचालित होने से करीब 600 विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉली, धान की बोरियों और तौल कांटों के कारण खेल मैदान पूरी तरह प्रभावित है। वहीं खरीदी केंद्र में आने वाले वाहन चालकों व अन्य लोगों की भीड़