आज दिनांक 30 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में छात्रावास संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने छात्रावासों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप बेहतर तरीके से संचालित करने और नियमित निरीक्षण के कड़े निर्देश दिए। बैठक में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के लिए योग्य पाए गए 03 छात्रों के नामांकन को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई, साथ ही पूर्व अनुभवी शिक्षक श्री बब्लू कुरैशी को नया छात्रावास अधीक्षक चयनित किया गया। जिला प्रशासन छात्रों को उत्कृष्ट माहौल और सुदृढ़ व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#Gopalganj #BiharGovernance #StudentWelfare #SocialWelfare
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Gopalganj, Bihar | Jun 30, 2026