अतर्रा: अमवा गाँव में घरेलू विवाद के बाद महिला ने मेहंदी खाई, अस्पताल में भर्ती
Atarra, Banda | Jul 4, 2026 घरेलू विवाद के बाद महिला ने मेहंदी खाई, अस्पताल में भर्ती बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव में घरेलू विवाद से नाराज एक महिला ने घर में रखी बालों में लगाने वाली मेहंदी खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसंडा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।