ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर में शादी के दौरान बवाल, लड़की-लड़के पक्ष में जमकर मारपीट और सड़क पर हंगामा, वीडियो आया सामने
ब्रह्मपुर में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब लड़की और लड़का पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना उस समय हुई जब दोनों पक्ष स्थानीय मंदिर में विवाह संपन्न कराने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।