ग्राम पंचायत लाड़लाका के सरपंच पद के चुनाव में बशीर दानेदार ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 132 वोटों से हराकर सरपंच पद पर जीत दर्ज की। वहीं, जफरू को निर्विरोध उप सरपंच चुना गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच बशीर दानेदार और उप सरपंच जफरू का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान बशीर दानेदार ने ग्राम पंचायत के सभी मतदाताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की जनता ने उन्हें जो प्यार और विश्वास दिया है, उसके लिए वह सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने कहा कि गांव में जो विकास कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। बशीर दानेदार ने कहा कि वह सभी ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
Palwal, Palwal | Nov 6, 2026