हनुमानगढ़: जंक्शन के अबोहर बाईपास रोड पर पाइपलाइन लीकेज से सड़क में बने गड्ढे, किनारों से धंस रही सड़क
जंक्शन में बाइपास मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। बाइपास मार्ग पर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने मंगलवार सुबह पाइप लाइन लीकेज होने के कारण दो-तीन गड्ढे बन गए। इन गड्ढों में पानी भरा हुआ है। पानी लीकेज होने के कारण सड़क किनारे से धंस गई। इसी गड्ढे के पास किसी तरह का कोई बैरिकेड्स भी नहीं लगा हुआ था।