जहानाबाद: धमौल गांव में आटा चक्की मिल की चपेट में आने से महिला का हाथ कटा, उपचार जारी
कुर्था थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौल गांव में एक दर्दनाक घटना घटी है। जहां आंटा चक्की मिल की चपेट में आकर एक महिला का एक हाथ कटकर पूरी तरह से अलग हो गया है । घायल महिला को आनन फानन में सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि घायल महिला धमौल गांव निवासी इंदु कुमारी हैं जो घटना के वक्त चालू मिल के पास सांझ बत्ती दिखाने गई थी।